फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वांछित आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना के खबरा गांव निवासी वांछित आरोपी के घर पुलिस ने शनिवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। अलीगढ़ जनपद के थाना बन्नादेवी में तैनात दारोगा विनोद कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव खबरा खानपुर निवासी पुनीत पुत्र बृजभान उनके थाने से कई मुकदमों में वांछित चल रहा है। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही है। जिसके चलते न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई करते हुए उसके घर पर कुर्की को नोटिस चस्पा किया गया है। अगर वह एक माह के भीतर न्यायालय में पेश नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें