फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किकबॉक्सिंग में वेटरेन्स एयरफोर्स स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते चार कांस्य पदक

विज्ञापन
वेटरेन्स एयर फोर्स स्कूल के पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी। स्रोंत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर। गंगानगर के सी ब्लॉक स्थित वेटरेन्स एयर फोर्स स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। आगरा के सेंट वीएस पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्कूल के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर टीम को रनर-अप ट्रॉफी दिलाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतीक शर्मा, रिशांक गुप्ता, आराध्या चौधरी और कार्तिक यादव ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन का मार्ग प्रशस्त करना और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन व खेल भावना विकसित करना था। स्कूल प्रशासन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम की कोच व पीईटी रिचा शर्मा ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें