फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 53 साल की उम्र में मधुकर त्यागी ने केरल में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
केरल में स्वर्ण पदक जीतने वाले अनूपशहर क्षेत्र निवासी मधुकर त्यागी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
अनूपशहर। तौली गांव के 53 वर्षीय मधुकर त्यागी ने केरल के कोझिकोड़ में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया है। मधुकर त्यागी पिछले तीन साल से पावरलिफ्टिंग और 30 साल से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मधुकर त्यागी ने बताया कि खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने बच्चों को दिया है। बताया कि उनके बेटे और बेटी ने उन्हें प्रोत्साहित किया कि इस उम्र में भी वे कुछ कर सकते हैं। मधुकर त्यागी का मानना है कि उचित प्रशिक्षण, पोषण और पेशेवर मार्गदर्शन के साथ इस उम्र में भी सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें