फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर मारपीट, सात लाख चोरी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने, सात लाख रुपयों का बैग चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली देहात के गांव ग्यासपुर निवासी जय प्रकाश ने कोतवाली नगर में तहरीर देते हुए बताया कि वह दुष्यंत कुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने ग्यासपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की 3.10 बीघा जमीन 95 हजार रुपये प्रति बीघा सोमेंद्र कुमार व इस्लाम को तय की थी। तीन सितंबर को बैनामा हुआ। कमीशन के रुपयों के बंटवारे को लेकर उनका दुष्यंत से विवाद हो गया। आरोप है कि सुरेंद्र और उसके भतीजों ने उनके ऑफिस में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ की। आरोपी ऑफिस में रखा बैग भी चोरी कर ले गए, जिसमें सात लाख रुपये थे। मारपीट में उनके पक्ष के नईम, रवि, पृथ्वी सिंह को गंभीर चोट आई। दुष्यंत ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुरेंद्र, प्रेम सिंह के दो बेटों, दुष्यंत कुमार, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें