बिचौला में विजेता धावक को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
- फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में फार्मासिस्ट दिलीप कुमार देखे मरीज।
अनूपशहर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिचौला में समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीत कुमार उर्फ गुग्गी बाबू की पांचवीं पुण्य स्मृति पर रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन गया किया। तीन अलग-अलग वर्गों में आयोजित हुई दौड़ में आशू, हिमांशु और जैना जाट ने पहला स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मंडल में शामिल किशनपाल सिंह एवं संजय सिंह ने बताया कि दौड़ 800, 1600 और तीन हजार मीटर की हुई। इसमें करीब 1214 धावकों ने प्रतिभाग किया। 800 मीटर दौड़ में आशु गुर्जर प्रथम, आकाश द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे।
1600 मीटर में हिमांशु प्रथम, आरपी लोधी द्वितीय और महिपाल लोधी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 3000 मीटर में जैना जाट ने प्रथम, लविश ने द्वितीय और शेखर ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकेश मौजपुर और कृष्ण कुमार बीडीसी बिचौला ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 3100 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वालों को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।