बुलंदशहर में आशा कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सीएमओ कार्यालय पहुंची और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बुलंदशहर में आशा कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर सीएमओ कार्यालय पहुंची और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। इसके बाद राज्य कर्मचारी घोषित करने और न्यूनतम 42 हजार रुपये मासिक वेतन देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन
आशा कर्मचारी यूनियन की संरक्षक तरुणा सिंह व अध्यक्ष रंजना ने कहा कि शासन की ओर से लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अधिकारियों की ओर से वार्ता नहीं की गई।
इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। यूनियन की महासचिव निशा वर्मा व सचिव बबली ने कहा कि उन्होंने ईपीएफ और ग्रेच्युटी का लाभ देने, काम के अनुरूप भुगतान करने, आभा आईडी बनाने का मानदेय देने और मोबाइल इंटरनेट का समय से रिचार्ज कराने की मांग की। इसके अलावा अस्पतालों में दुर्व्यवहार रोकने, प्रसूताओं से जबरन वसूली पर अंकुश लगाने, आशाओं के लिए आरामकक्ष, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग उठाई। सीएमओ को ज्ञापन देकर मांगों के समाधान के लिए जल्द वार्ता करने की अपील की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।