फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा ने धोखे से करा दी नसबंदी, खुलासे पर हंगामा

Tue, 29 Mar 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
इंजेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवार कल्याण योजनाओं के प्रोत्साहन के लिए तैनात आशा ने एक महिला को बिना बताए महिला अस्पताल में उसकी नसबंदी करा दी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान नसंबदी का खुलासा हुआ तो पति ने तलाक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


पीड़िता ने महिला अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। मौके पर आशा से जमकर हाथापाई भी हुई। समाचार लिखे जाने तक समझौते के प्रयास चल रहे थे। खुर्जा के मोहल्ला खीरखाना निवासी रुखसाना पत्नी इमरान तीन माह से बीमार थी। खुर्जा क्षेत्र के गांव अगवाल निवासी एक आशा महिला को कुछ दिन पहले दिखाने के बहाने से महिला अस्पताल लाई।

आरोप है कि उसने महिला को बिना बताए उसकी नसबंदी करा दी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर जब महिला को खुर्जा के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया तो नसबंदी का खुलासा हुआ। पत्नी की नसबंदी की बात पता चलने पर पति भड़क गया और तलाक देने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद महिला मंगलवार को महिला अस्पताल पहुंची और जमकर हंगामा किया। अस्पताल में ही आशा के मिलने पर महिला उससे भी भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बाद में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस और चिकित्सक-कर्मियों ने महिला को समझा-बुझाकर शांत किया। समाचार लिखे जाने तक उसके पति को भी समझाने के प्रयास चल रहे थे।

यदि किसी महिला को गुमराह करके नसबंदी कराई गई तो मामले की जांच कराई जाएगी। महिला की अभी तक शिकायत नहीं मिली है। सीएमएस से मामले की जानकारी मांगी जा रही है। -डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें