फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्दी बढ़ते ही जोड़ों के दर्द के मरीजों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
नए चिकित्सालय भवन की ओपीडी में पर्चा बनवाने को खड़े मरीज। संवाद - फोटो : chineni news
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। घुटनों, कमर और हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द व अकड़न की शिकायत लेकर मरीज मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज जोड़ों के दर्द का उपचार कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक दर्द और सूजन को नजरअंदाज करना गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राज बहादुर ने बताया कि जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन और अकड़न होने पर इसे सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह गठिया समेत हड्डियों से जुड़ी अन्य बीमारियों का संकेत हो सकता है। समय पर जांच और उपचार कराने से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि बढ़ती उम्र, अधिक वजन, पुरानी चोट और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जोड़ों के दर्द का प्रमुख कारण हैं। कई मरीजों को सुबह उठने पर हाथ-पैर के जोड़ों को मोड़ने और चलने-फिरने में परेशानी होती है। सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर घुटनों का दर्द भी बढ़ सकता है। ऐसे में नियमित हल्का व्यायाम, शरीर को सक्रिय रखने और वजन नियंत्रित करने की जरूरत है। संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी लेना चाहिए। शनिवार को राजीव, शिवकुमार व जितेंद्र आदि ने जोड़ों में दर्द की समस्या बताकर परामर्श लिया।
डॉ. धीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज का कहना है कि जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या अकड़न होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाओं का सेवन न करें। नियमित जांच और समय पर उपचार से परेशानी को बढ़ने से रोका जा सकता है। ठंड से बचाव के साथ हल्की शारीरिक गतिविधियां जारी रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें