काम की खबर
बुलंदशहर। सर्दी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब एमएसटी के लिए लोग शाम पांच बजे तक बस अड्डे पर आकर बनवा सकेंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी। बुलंदशहर डिपो प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक दैनिक यात्रियों के लिए बस अड्डे पर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक एमएसटी बनाए जाते थे। सर्दी बढ़ने पर लोग दोपहर बाद ही कार्यालय पर आ रहे थे। यात्रियों को राहत देने के लिए अब सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक एमएसटी बनाए जाएंगे। समय में बदलाव होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। एमएसटी बनवाने के लिए यात्री काउंटर पर अब आसानी से एमएसटी बनवा सकेंगे।