फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलर्ट जारी होते ही जिले में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
खुर्जा में शनिवार शाम इस तरह छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/बुगरासी/बीबीनगर। भीषण गर्मी और लू के बाद लगातार बदल रहे मौसम के बीच शनिवार शाम सवा पांच बजे मौसम विभाग ने मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी किया कि आगामी तीन घंटे में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि होगी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे तेज हवा चलने लगी। करीब 5:50 बजे से लेकर करीब 6:30 बजे तक तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश हुई। करीब 20 एमएम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और इससे आम की फसल को भी फायदा होगा। शनिवार सुबह से ही रोजाना की तरह धूप निकली और गर्मी का अहसास जारी रहा। इस बीच कई बार हल्के बादल भी छाए। वहीं, लगातार बदल रहे मौसम के बीच पिछले कई दिन से मौसम विभाग आंधी-बारिश की संभावना जता रहा था।
शनिवार की शाम सवा पांच बजे अचानक सभी के मोबाइल फोन कंपन करने लगे। जब लोगों ने उसे देखा तो मौसम विभाग की ओर से आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के अलर्ट का संदेश मिला। इसके बाद तेज हवा चलने लगी और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक हुई इस बारिश से नगर से लेकर देहात तक जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, घर लौट रहे लोग बारिश में भीग गए। इसके साथ ही मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया और सभी ने गर्मी से राहत पाई।
किसान मूलचंद, चांद खां, मोहित कुमार आदि ने बताया कि नौतपा के बीच हुई यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हुई है। इस बारिश से अब कई दिन तक ईख, मक्का व ज्वार आदि फसलों की सिंचाई नहीं करनी पडे़गी। बताया कि यह बारिश आम की फसल के लिए भी लाभकारी है।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 20 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से आगामी कई दिन तक बारिश और आंधी की संभावना भी लगातार जताई जा रही है।
अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आद्रर्ता 40 फीसदी और बारिश होने के बाद बढ़कर 65 फीसदी हो गई। दिन में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही जबकि बारिश के दौरान हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चली। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

खुर्जा में शनिवार शाम इस तरह छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें