फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रस्साकशी में बालक वर्ग से आर्यभट्ट टीम रही प्रथम

विज्ञापन
खुर्जा के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। स्रोत :
विज्ञापन
खुर्जा। नगर के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल द्वितीय परिसर में बुधवार को सीनियर वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग से आर्यभट्ट की टीम प्रथम और बालिका वर्ग से न्यूटन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एनके मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्रों से परिचय लेते हुए किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 और 12 के छात्रों ने अपनी शारीरिक शक्ति और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने कहा कि खेल और शारीरिक शिक्षा ही सर्वांगीण विकास का असली माध्यम है। अनुशासन और टीम भावना जीवन की हर जंग जीतने के लिए आवश्यक है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आर्यभट्ट हाउस प्रथम और न्यूटन हाउस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में न्यूटन हाउस प्रथम और कलाम हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल हेड दीप्ति अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें