फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विश्व रोइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे खुर्जा के अरविंद

विज्ञापन
खुर्जा के खबरा गांव निवासी खिलाड़ी अरविंद। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
खुर्जा। स्विट्जरलैंड में होने वाली विश्व रोइंग कप प्रतियोगिता में खुर्जा के अरविंद सोलंकी भाग लेंगे। वह भारतीय टीम के साथ रवाना हो चुके हैं। अरविंद के चयन पर परिजनों व ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


गांव खबरा निवासी किसान विजय सिंह ने बताया कि उनके बेटे अरविंद सिंह आर्मी तैनात हैं और आर्मी की तरफ से ही वह रोइंग खेलते हैं। उनका चयन स्विट्जरलैंड में 26 से 28 जून तक होने वाले वर्ल्ड रोइंग कप के लिए हुआ है। इसमें वह मेंस सिंगल में भाग ले रहे हैं। विजय सिंह ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अरविंद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतेंगे।
अरविंद ने टोक्यो में हुए ओलिंपिक में भी भाग लिया था। इसमें वह फाइनल बी तक पहुंचे थे। इसके अलावा उन्होंने नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें