फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एआरटीओ ने 23 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बे में एआरटीओ बुलंदशहर मुंशीलाल गौतम ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे हैं। वाहनों की चेकिंग की जानकारी मिलते ही कुछ वाहन चालक वापस लौटकर चले गए। इस समय पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत अनूपशहर में कुल 23 वाहनों के चालान काटकर उन पर 1 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जन जागरूकता हेतु लोगों को पंफलेट बांटकर सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें