फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : कहीं चिकित्सक तैनात नहीं, कहीं जल्दी चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को दौलतपुर कलां व वैरा फिरोजपुर के पीएचसी पर चिकित्सक नहीं मिले, ऐसे में अधिकांश मरीज बिना परामर्श के लौट गए। वहीं खानपुर पीएचसी समेत नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से समय से पूर्व ही चिकित्सक चले गए। मरीजों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण चिकित्सक मनमानी करते हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य मेले का लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने दिया मरीजों को परामर्श
नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। मरीज सोहन, देवेंद्र और रिंकू ने बताया कि बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाने आया लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। फार्मासिस्ट शाहिद ने मरीजों को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट ने बताया कि चिकित्सक एक शिविर में गए हैं, इसलिए मौजूद नहीं हैं।

फार्मासिस्ट ही करते हैं उपचार
स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनात नहीं है यहां दूसरे केंद्र से चिकित्सक को भेजा जाता है। रविवार को यहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। मरीज राजपाल व गौरव ने बताया कि एक दिन चिकित्सक की तैनाती है, उस दिन भी वह नहीं आते। अन्य दिनों की तरह फार्मासिस्ट ललित चौहान ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि चिकित्सक अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

12 बजे ही चले गए चिकित्सक
खानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक तैनात नहीं है। रविवार को आयुर्वेद चिकित्सक उपचार एवं परामर्श देने पहुंचे। मरीज आकाश व प्रशांत ने बताया कि केंद्र पर चिकित्सक तैनाती मिलने के बाद भी नहीं आते, ऐसे में मजबूरन झोलाछाप से इलाज करवाते हैं। आयुर्वेद चिकित्सक भी 12 बजे केंद्र से चले गए। ऊंचागांव सीएचसी प्रभारी डॉ. शलभ भारती ने बताया की यूनानी चिकित्सक के न पहुंचने की शिकायत मिली है। देवीपुरा, सरायधारी, शास्त्रीनगर और गिरधारी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी समय से पूर्व चिकित्सक व अन्य स्टाफ चला गया।
आरोग्य मेले के आयोजन से अधिक से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास रहता है। समय-समय पर मेले का निरीक्षण भी किया जाता है। रविवार को जिन केंद्राें पर चिकित्सक नहीं पहुंचे या समय से पूर्व चले गए हैं, उनकी जांच कर वेतन काटा जाएगा। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
जसर गांव में पांच घरों में मिला डेंगू का लार्वा

बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर में तीन मौत हो जाने के बाद रविवार को मलेरिया विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने करीब 150 घरों में जमा पानी की जांच की। जांच में पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव कर उसे नष्ट करवाया। जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि जसर गांव में बुखार के मरीज बढ़ने की जानकारी मिलने पर लार्वा की खोज के लिए टीम के साथ पहुंचे। कई घरों में कूलर, गमले व छत पर पानी जमा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें