फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अरनिया ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी देने और उन पर जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। अरनिया ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रामबास निवासी सतपाल सिंह उन्हें पिछले काफी समय से डरा-धमका रहा है। आरोपी सतपाल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पूर्व में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।
आरोप है कि सतपाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सरेआम ब्लॉक प्रमुख को गोली मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित का कहना है कि न केवल सतपाल, बल्कि उसका भाई जितेंद्र भी उन्हें आमने-सामने कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का भी आरोप है। ब्लॉक प्रमुख ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है, क्योंकि राजनीतिक व जनसंपर्क कार्यों के कारण उन्हें लगातार क्षेत्र में भ्रमण करना पड़ता है। इस मामले में सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें