फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारियों से लूटे लाखों के जेवरात

विज्ञापन
डिबाई में लूट की घटना की जानकारी देता पीड़ित सराफा कारोबारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारियों से लूटे लाखों के जेवरात
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम बाइक सवार लुटेरों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे दो सराफा व्यापारी सत्यवीर पुत्र अमर सिंह और के प्रसाद से सोने और चांदी के जेवरात से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद आरोपी बदमाश उन्हें हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। खबर लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
डिबाई थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी सत्यवीर पुत्र अमर सिंह और इसी गांव निवासी के प्रसाद पुत्र मुन्नीलाल छतारी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर बिलोनी में सराफा की दुकान करते हैं। बताया गया कि वह प्रतिदिन बाइक से ही गांव आना-जाना करते हैं। बृहस्पतिवार शाम को दोनों दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। दोनों बाइक सवार व्यापारी जब डिबाई थाना क्षेत्र के गांव असदपुर घेड़ के निकट पहुंचे, तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। साथ ही उनके पास मौजूद सोने चांदी के जेवरात से भरे थैले को लूट लिया। जिसमें करीब 80 ग्राम सोने के जेवरात व सवा किलो चांदी के जेवरात बताए जा रहे हैं। लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। खबर लिखे जाने तक मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबाई थाना क्षेत्र में दो सराफा व्यापारियों से लूट का मामला सामने आया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्दी बदमाशों को दबोच कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। - संतोष कु मार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें