फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजू हत्याकांड : पुलिस ने बरामद किया आलाकत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजू हत्याकांड : पुलिस ने बरामद किया आलाकत्ल
विज्ञापन

खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में 14 मार्च को गांव निवासी युवक आरजू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक कासिफ को रिमांड पर लिया है। रिमांड पर आए आरोपी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने अमरपुर के तालाब के पास स्थित मजार के पास से घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

14 मार्च को क्षेत्र के गांव अमरपुर में बाइक टकराने को लेकर हुई कहासुनी में कासिफ ने गांव निवासी आरजू की छुरे से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल बन गया था। घटना के तीन दिन बाद आरोपी युवक पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर जेल चला गया था। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया की शुक्रवार को आरोपी युवक कासिफ को 12 घंटे की रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पर युवक ने हत्या का जुर्म कबूल लिया है और आरोपी की निशानदेही पर अमरपुर तालाब के पास स्थित मजार के पास से घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें