डिबाई क्षेत्र के छोइया के पुल पर सरकार का विरोध जताती सपा कार्यर्ता अर्चना पांडा। स्रोत: संगठन
डिबाई। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्चना पांडा ने हाईवे स्थित छोइया के पुल पर बैठ कर नीचे बह रही काली नदी में नाली गैस प्रणाली का लाइव डेमो करते हुए भाजपा सरकार के दावों को सफेद झूठ और जनता के साथ क्रूर मजाक बताया। उन्होंने नदी से पानी निकाल कर चाय बनाई। अर्चना ने कहा कि पाइपलाइन डालकर चूल्हा जलाने पर पाइप से गैस की जगह सिर्फ बदबू निकली रही है। कहा कि भाषणों में ही विकास दिखाया जा रहा है। गरीब और दिहाड़ी मजदूर को अपना पूरा दिन लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लेने में बर्बाद करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सपा जो कहती हैं करती है। सपा ने अपने कार्यकाल में कभी भी जनता को भ्रमित नहीं किया और हमेशा जमीन से जुड़ी योजनाएं लागू कीं। सरकार के दावे एक-एक कर धराशायी हो रहे हैं और आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी। संवाद