फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित अरबी व फारसी की मुंशी, मौलवी व आलिम की परीक्षा को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन के साथ ही परीक्षा सेंटर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।
विज्ञापन

मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 20 नवंबर तक मदरसे के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर भर सकते हैं। 20 नवंबर से 19 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोष में जमा करने की अंतिम तिथि है। 22 दिसंबर को आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अंतिम तिथि रखी गई है।
छह जनवरी से 12 जनवरी तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी परीक्षा केंद्रों का डाटा फीड कर परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले मदरसों की मैपिंग करेंगे। बताया कि विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षाएं एक से 15 फरवरी 2026 तक होंगी। छात्र-छात्राएं मदरसा पहुंचकर अपना आवेदन भर सकते हैं। साथ ही यहां पर एक हेल्प डेस्क बनाई है, जहां से विद्यार्थी किसी भी तरह की जानकारी पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें