फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से कक्षा छह से 12वीं तक उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार मान्यता प्राप्त स्कूल व कॉलेज में एक विषय उर्दू के साथ कक्षा छह से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्रा ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्रा के पिछली वार्षिक परीक्षा में उर्दू विषय में न्यूनतम 50 फीसदी और कुल योग का न्यूनतम 45 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। आवेदन फार्म अकादमी की वेबसाइट www.upurduakademi.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें