फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्पोर्ट्स कॉलेज में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश को आवेदन शुरू हो गए हैं। कक्षा छह से नौ तक में प्रवेश लेने के लिए जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। खिलाड़ी यू-डाइस प्लस पोर्टल पर पंजीकरण नंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, छह सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए भी आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स काॅलेज सैफई आदि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी लखनऊ के अधीन संचालित है।
इनमें सत्र 2025-2026 में 275 सीटें रिक्त हैं। जिले के इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन फार्म में यू-डाइस पोर्टल से जारी पेन नंबर (परमानेंट एजुकेशन नंबर) अनिवार्य रूप से भरा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा छह मई से दो जुलाई तक नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स पटियाला में विभिन्न खेलों का छह सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स स्पोर्ट्स कोचिंग का आयोजन होगा। इच्छुक खिलाड़ी विभाग की वेबसाइट पर 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें