फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकराया दूसरा कैंटर, एक मजदूर की मौत, नौ लोग घायल

Sat, 21 Jun 2025 09:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

हादसे में कैंटर के आगे वाले हिस्से में बैठे श्याम बाबू पुत्र चुन्नीलाल निवासी बांदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सिर्फ एक महिला को छोड़ अन्य आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट सड़क किनारे खड़े एक कैंटर में तेज रफ्तार कैंटर पीछे से जाकर टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, नौ मजदूर घायल हो गए। जिनमें से आठ मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले मजदूर हरियाणा के हिसार में मजदूरी करते थे। शुक्रवार देर रात में वह एक कैंटर किराए पर लेकर हिसार से बांदा जाने के लिए निकले थे। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे जब कैंटर देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दोस्तपुर के निकट पहुंचा तो अचानक कैंटर चालक को झपकी आ गई और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक अन्य कैंटर में पीछे से जा टकराया।

हादसे में कैंटर के आगे वाले हिस्से में बैठे श्याम बाबू पुत्र चुन्नीलाल निवासी बांदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से सिर्फ एक महिला को छोड़ अन्य आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक मृतक के परिजन नहीं पहुंच सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें