फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वर्णकार पिता-पुत्र से लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। बुगरासी-रूखी मार्ग पर गत 5 सितंबर को स्वर्णकार पिता अशोक वर्मा व उनके पुत्र टिंकुल वर्मा से हुई लूट की वारदात में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही मुठभेड़ के बाद जेल भेज चुकी है। इस गिरफ्तारी के बाद भी एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बुगरासी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी बुगरासी क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने केला मोड़ पर वाहन की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वह बाइक लेकर जलालपुर की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ करने पर आरोपी ने 5 सितंबर को बुगरासी-रूखी मार्ग पर हुई स्वर्णकार दंपती से लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि वह लूट के हिस्से में मिली चांदी के जेवर बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी अकरम के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 410 ग्राम चांदी के गहने, 2100 रुपये की नकदी, एक तमंचा और 12 बोर का एक कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें