फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चारू के भाई और मां को नगर पालिका में मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ डा. अ​श्विनी कुमार। - फोटो : प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में अतिथियों के साथ मौजूद प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार एवं निहारिका वर्मा। स्रोत ग्राम पंचायत
विज्ञापन
बुलंदशहर। मासूम चारू की मौत के बाद शोक में डूबे परिवार को सहारा देने के लिए नगर पालिका आगे आई है। नगर पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने घोषणा की कि परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए चारू की मां और उसके भाई को नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस अपूर्णीय क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता लेकिन नगर पालिका परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी।



चारू के चार गुनहगार
दीप्ति मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष

खुले नालों को ढकने, जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी नगर पालिका की जिम्मेदारी है। निकाय के मुखिया के नाते यदि उन्होंने जिम्मेदारी ठीक से निभाई होती तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन




नीतीश कुमार, एडीएम प्रशासन

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन की है। स्थानीय निकाय प्रभारी होने के नाते नगर पालिका के नाला सफाई, नालों को ढकने के कार्य का निरीक्षण करते तो यह हादसा नहीं होता। उनका कहना है कि समय-समय पर कार्यों की समीक्षा की जाती थी।

डॉ. अश्वनी कुमार, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका के ईओ के पास शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति, कर्मचारियों की निगरानी और नागरिक सुविधाओं को बेहतर रखने की जिम्मेदारी होती है। खुले नालों पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिससे हादसा हुआ। ईओ का कहना है कि नालों को ढकने के लिए भी कार्य योजना बनाई गई थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया।



कुलदीप गिरी, सुशीला पब्लिक स्कूल संचालक
चारू जिस स्कूल में पढ़ती थी, उस स्कूल के प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि मूसलाधार बारिश के बीच बिना परिजनों के किसी भी बच्चे को स्कूल से न भेजा जाए, लेकिन बच्चों को अकेला ही स्कूल से घर भेज दिया। लोग स्कूल प्रबंधक से बच्चों की सुरक्षा इंतजामों पर जवाब मांग रहे हैं लेकिन स्कूल संचालक फोन बंद करके गायब हैं।

नगर पालिका के ईओ डा. अश्विनी कुमार।- फोटो : प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में अतिथियों के साथ मौजूद प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार एवं निहारिका वर्मा। स्रोत ग्राम पंचायत

नगर पालिका के ईओ डा. अश्विनी कुमार।- फोटो : प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में अतिथियों के साथ मौजूद प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार एवं निहारिका वर्मा। स्रोत ग्राम पंचायत

नगर पालिका के ईओ डा. अश्विनी कुमार।- फोटो : प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में अतिथियों के साथ मौजूद प्रधान इंजी. प्रदीप कुमार एवं निहारिका वर्मा। स्रोत ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें