फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चारू के हाथ-पैर और कान पर जानवरों के खाने के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 28 जुलाई को नाले में बहने से 11 वर्षीय चारु कश्यप का शव पांचवें दिन चावली के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। महिला चिकित्सक समेत तीन चिकित्सकों के पैनल ने चारू के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के बायें हाथ, पैर और कान का 90 फीसदी हिस्सा गायब था। दायें हाथ, पैर और कान 70 फीसदी तक गायब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रहा है कि नदी में रहने वाले जानवरों ने खा लिया होगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची का शव 90 घंटे से अधिक समय तक पानी में रहने से गल चुका था। चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची की मौत पानी में डूबने के बमुश्किल दो मिनट के अंदर ही हो गई थी। बायें पैर का अंगूठा पूरा गायब था। कुछ अंगुलियां भी जानवरों ने खा ली थीं। ऐसे में बच्ची का शव देखकर परिजनों का भी हाल बेहाल हो गया। चिकित्सकों ने बताया कि चारू के शव का पोस्टमार्टम करना आसान नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें