फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल हत्याकांड : तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अनिल के हत्यारोपी फरार तीन बदमाशों को पुलिस छह दिन में भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा रहे परिजनों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

गत बुधवार की सुबह ककोड़ रोड पर गांव से पूजा करके लौट रहे गुर्जर कॉलोनी निवासी अनिल मावी की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने चार अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने परशुराम चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया था।
बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने संतपुरा बंबे के पास रिटौली मोड़ पर मुठभेड़ में एक हत्यारोपी दीपक निवासी गांव जौली को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें दबिश दे रही हैं। शीघ्र आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें