फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली कटौती से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बंथला स्थित लोनी तहसील के पास महर्षि वाल्मीकि आश्रम के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लोनी में जगह-जगह घंटों बिजली कटौती हो रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली कटौती के जिम्मेदार भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारियों के निलंबन होने तक धरना जारी रखने की बात कही है। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक अमित प्रजापति ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को भारी बिजली कटौती का सामान करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में अधिकतर कॉलोनियों में प्रतिदिन आठ से दस घंटे तक की बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। आरोप है कि जब भी बिजली कटौती होती है तो अधिकारी 33 केवीए की लाइन में फाॅल्ट बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दर्ज के कार्यकर्ताटों ने कहा कि जब तक लोनी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन नहीं मिलता वह लोग आंदोलन जारी रखेंगे। कुछ दिनों पूर्व ही कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर इस मामले में जांच करने की मांग की थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। बिजली कटौती पर लोगों के अनिश्चितकालीन धरना की सूचना पर नायब तहसीलदार रति गुप्ता मौके पर पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारी हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार रति गुप्ता ने बताया कि उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के पत्र भेजा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर जयभोले, सुधीर, सुमित सुद, रंजीत मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण चंदेल, हरबीर सिंह, अजय मिश्रा, शिवांग त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें