फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
विज्ञापन

बुलंदशहर। गत दिनों एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ हुई लूट के मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर सोमवार को राजेबाबू पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले एकत्रित हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने के बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन डीएम और एसएसपी को भी सौंपने पहुंची। एसएसपी ने लूट का मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने कहा कि करीब 24 दिन पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी के साथ नगर में लूट की घटना हुई थी। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई और कई बार महासभा की ओर से घटना से जुड़े बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई। बावजूद इसके अभी तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ। इसके विरोध में एक बार फिर जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को राजबाबू पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एकत्रित हुई। सभी ने लूट के विरोध और इसका खुलावा करवाने की मांग को लेकर धरना दिया। इसके बाद डीएम और एसएसपी को पांच सूत्रीय मांगपत्र दिया। सावित्री चौधरी ने बताया कि एसएसपी ने इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि लूट की घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने के साथ कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगी। इस दौरान कमलेश मुन्नी, अंजू, बबीता, सीमा, मंजू, नीलम, नेत्रवती और अंजना आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें