आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने सांसद व डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की है। साथ ही मुख्य सेविका की पदोन्नति की मांग को भी जोरशोर से उठाया है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ उप्र के बैनर तले एकत्रित हुई और उन्होंने सांसद भोला सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष शशि प्रभा और जिला मंत्री कुसुम देवी ने बताया कि उन्होंने सांसद को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाली पड़े पदों पर मुख्य सेविकाओं को पदोन्नत करने और सहायिकाओं को 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने के अलावा शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश दिए जाने की मांग की है।
सांसद और डीएम को ज्ञापन देने वालों में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी शामिल रहीं। ब्यूरो