विधानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर शनिवार को बसपा के तीन, सपा, राष्ट्रीय जनप्रिय पार्टी, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी और निर्दलीय एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रविवार को नामांकन नहीं होंगे इसलिए माना जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार को बाकी प्रत्याशी नामांकन कराएंगे।
बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय ने शिकारपुर सीट से नॉमिनेशन सेट दाखिल किया। बसपा के ही दिलनवाज खां ने स्याना और डिबाई विधानसभा सीट से देवेंद्र भारद्वाज ने पर्चा भरा। बसपा के तीनों कंडीडेट्स ने संबंधित रिटर्निंग अफसरों के पास नामांकन की तमाम प्रक्रियाआें को पूरा कराया। सपा के हिमायत अली ने अनूपशहर विधानसभा सीट से नॉमिनेशन फाइल किया।
खुर्जा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनप्रिय पार्टी के प्रभु दयाल, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के प्रदीप सिरोही ने स्याना सीट से नामांकन किया। स्याना विधानसभा सीट से रुपबसंत ने निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया। मुकुल उपाध्याय ने एक, दिलनवाज खां ने एक, देवेंद्र भारद्वाज ने दो, प्रभु दयाल ने एक, हिमायत अली ने तीन, प्रदीप सिरोही और रूप बसंत ने एक-एक सेट जमा कराया।
सामान्य वर्ग और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने आरओ के पास जुर्माना राशि का चालान भी जमा करवाया। बता दें कि शुक्रवार को चार कंडीडेट नामांकन किया था। अब नामांकन करने वाले उम्मीदवार 11 हो गए हैं। नामांकन कक्ष के बाहर प्रभारी रितु पुनिया ने एक एक उम्मीदवार और प्रस्तावकों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद ही उम्मीदवार और प्रस्तावकों को आरओ कक्ष में जाने दिया गया।
डिबाई
प्रत्याशी देवेंद्र भारद्वाज (बसपा)
शिक्षा बी.कॉम
अपराधिक इतिहास कोई नहीं
संपत्ति का ब्यौरा
नगद 1.14 लाख
बैंक में जमा 30 हजार
15 लाख के शेयर
पत्नी के खाते में 1.12 लाख
कार एक
सोना 172 ग्राम
चांदी 450 ग्राम
पत्नी पर गहने 456 ग्राम सोना
चांदी 750 ग्राम
कुल चल पूंजी 35.89 लाख
कुल अचल संपत्ति 98.67 लाख
कर्ज 11.52 लाख
स्याना
प्रत्याशी दिलनवाज खां (बसपा)
शिक्षा साक्षर
अपराधिक रिकार्ड कोई नहीं
संपत्ति का ब्यौरा
नगद 60 हजार पत्नी पर 40 हजार
बैंक में जमा 3.76 लाख
पत्नी के खाते में 76 हजार
पत्नी पर गहने 100 ग्राम सोना
कुल चल पूंजी 4.36 लाख
कुल अचल पूंजी 2.50 करोड़
कर्ज 05 लाख
शिकारपुर
प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय (बसपा)
शिक्षा 10वीं
अपराधिक इतिहास कोई नही
संपत्ति का ब्यौरा
नगद 65 हजार रुपये
बैंक में जमा 19 लाख
सोना 100 ग्राम
पत्नी पर गहने 240 ग्राम
कुल चल पूंजी 31.94 लाख
पत्नी पर 93.41 लाख
अचल संपत्ति 4.60 करोड़
कर्ज पत्नी पर एक करोड़
अनूपशहर
प्रत्याशी हिमायत अली (सपा)
शिक्षा 10वीं
अपराधिक रिकार्ड कोई नहीं
संपत्ति का ब्यौरा
नगद 45 हजार
बैंक में जमा 6 हजार रुपये
पत्नी पर गहने सात तौला सोना
एक किलो चांदी
वाहन ट्रैक्टर
कुल चल पूंजी 1.31 लाख, पत्नी पर
02.67 लाख, बेटी पर 1 लाख
कुल अचल पूंजी 8.23 करोड़
कर्ज 8.52 लाख
शनिवार को सात उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अब तक 11 उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। यदि किसी ने भी आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रयास किया तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी