खुर्जा जंक्शन। कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस रविवार को दो घंटे देरी से आई। इसके अलावा लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा से चलकर बठिंडा तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा और कोलकाता से चलकर चंडीगढ़ तक जाने वाली हावड़ा कालका मेल भी एक-एक घंटे देरी से आईं।