फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अफवाहों के बीच रात में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, दिन में बंद रहे 10 से अधिक पंप

विज्ञापन
खुर्जा में शुक्रवार दिन के समय पेट्रोल भरवाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बृहस्पतिवार देर शाम पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह तेजी से फैल गई, इससे वाहन चालकों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते कई पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके चलते पंपों पर तेल खत्म हो गया और शुक्रवार दिन में 10 से अधिक पंप बंद रहे। इन पंपों पर पेट्रोल-डीजल न होने के कारण वाहन चालक भटकते रहे। वहीं, डीएसओ ने लोगों से आह्वान किया कि अफवाहाें पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है।
विज्ञापन

इस समय गैस की किल्लत लगातार बन रही है। इसी बीच बृहस्पतिवार की देर शाम पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। अफवाह सुनते ही लोग अपने-अपने वाहनों के साथ नजदीकी पंपों पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते शहर के शिकारपुर बाईपास, अनूपशहर बस अड्डा, भूड़ रोड व दिल्ली मार्ग से तमाम पंप पर लंबी कतारें लग गईं।
कई लोग अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने की होड़ में जुटे रहे। हालांकि इन लोगों को बताया गया कि तेल की कोई कमी नहीं है, लेकिन वह टंकी फुल करवाने के बाद ही शांत हुए। पंपों पर लोग अपने वाहनों के साथ पेट्रोल-डीजल खत्म होने की आशंका के चलते लोग पंपों पर डटे रहे। अचानक बढ़ी भीड़ से पंप संचालकों को भी व्यवस्था संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनका पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। इसके चलते 10 से अधिक पंप शुक्रवार दिन में बंद हो गए। इसी तरह की स्थिति जिले के अन्य पंपों पर भी देखने को मिली। जिन पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध था। वहां पर वाहन चालकों ने टंकी फुल करवाई। इनके संचालकों ने बताया कि उन्होंने कंपनी से पेट्रोल-डीजल की डिमांड कर ली है। देर शाम तक पेट्रोल-डीजल उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ ही पंप संचालित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात अफवाह की वजह से क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने की वजह से 10 पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया था। जिस वजह से परेशानी हुई। इस सभी पंपों पर अब पेट्रोल पहुंच गया है। पेट्रोल कंपनियों की ओर से संबंधित पंपों पर लगातार पेट्रोल-डीजल की सप्लाई जारी है। जिला प्रशासन व विभाग भी लगातार पंप संचालकों से संपर्क कर रहा है। - अभय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।

गैस संकट से चाय व समोसे के बढ़े दो और छोले-भटूरे पर पांच रुपये
बुलदशहर। कमर्शियल गैस सिलिंडर की बाधित आपूर्ति का असर नाश्ते और खाने पर पड़ा है। चाय पर दो और समोसे पर दो रुपये और छोले-भटूरे पर पांच रुपये तक बढ़ गए हैं। लकड़ी और कोयला खरीद कर काम चला रहे दुकानदार भी मुश्किल में हैं। दुकानदारों ने अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाए हैं। कमर्शियल सिलिंडर की समस्या का समाधान न होने पर काम बंद करने की बात भी दुकानदारों ने कही है। दुकानदार पंकज ने बताया कि जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। मजबूरी में चाय व समोसे के दो और छोले-भटूरे के पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। कई पटरी दुकानदारों ने अपना काम भी बंद कर दिया है। इसका असर पर होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट पर पड़ने लगा है। इस तरह के नगर में कई होटल व ढाबा बंद हो गए हैं।

डीएसी नंबर ना आने एवं नगर व गांव में गैस की गाड़ी न पहुंचने के लगाए आरोप

गुलावठी। गैस एजेंसी पर बूंदाबांदी के बीच लोगों की सिलिंडर लेने के लिए लाइन लगी रही। नगर निवासी बबली सैनी ने बताया कि एक महीने से गैस बुक कर रही है, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि डीएसी नंबर का मैसेज भी नहीं आ रहा है। उनकी गैस सिलेंडर खत्म हो चुका है। वहीं, गैस एजेंसी पर भीड़ को लेकर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। अत्यधिक भीड़ होने के कारण गैस को लेकर लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई। एजेंसी के मैनेजर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जिन लोगों की गैस बुक है उनको गैस दी जा रही है। जिनका डीएसी नंबर नहीं आ रहा है तो बार-बार ट्राई करते रहे आ जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें