बुलंदशहर। कोहरे का असर बढ़ने पर सड़कों पर दृश्यता कम होने से हादसे होने लगे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। हादसा होने पर घायलों की जान बचाई जा सके, इसके लिए पांच प्रमुख स्थानों पर चिन्हित कर 108 सेवा की एंबुलेंस तैनात की जाएगी। जिला एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि सिकंदराबाद में पेट्रोल पंप के पास, मुनि, अगवाल फाटक, चंदेरू में जेल के निकट और जिला चिकित्सालय परिसर के आसपास 108 सेवा की एंबुलेंस 24 घंटे खड़ी रहेंगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि वाहन चालकों से अपील है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें और धीमी गति से वाहन चलाएं। संवाद