फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गलत दिशा में एंबुलेंस चलाकर बाइक सवारों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। एनएच नौ पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में एंबुलेंस दौड़कर सामने से आ रहे बाइक सवारों के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस चालक को पकड़ा और तीनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक घायलों को अस्पताल में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पिलखुवा से मसूरी स्थित एक तार फैक्टरी में तीन युवक बाइक से काम पर जा रहे थे। जैसे ही वह मसूरी क्षेत्र में पहुंचे तो गलत दिशा में जा रही एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी गई। हादसे में बाइक सवार पिलखुवा के कृष्णा गंज निवासी जीशान (20), राशिद (19) और शाहरुख (19) घायल हो गए। सूचना पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने शाहरुख को प्राथिमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि जीशान और राशिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें