फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक साल के बीमार बच्चों को भी लेकर आएगी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक साल के बीमार बच्चों को भी लेकर आएगी एंबुलेंस
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब एक साल तक के बच्चे के बीमार होने पर परिजन 102 एंबुलेंस की सेवा ले सकेंगे, जो बीमार बच्चे को सरकारी चिकित्सालय निशुल्क छोड़ेगी। अभी तक परिजन 108 एंबुलेंस से बच्चों के बीमार होने पर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

जिले में 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की करीब 80 गाड़िया संचालित हैं। दूर-दराज गांवों में रहने वाले लोग छोटे बच्चों के बीमार होने पर अक्सर 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता लेते थे। समय से एंबुलेंस न मिलने पर परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता था। लेकिन अब एक साल तक के बच्चे के बीमार होने पर 102 एंबुलेंस की सहायता परिजन ले सकेंगे। अभी तक 102 एंबुलेंस का प्रयोग गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल ले जाने और प्रसूताओं को अस्पताल से घर छोड़ने के लिए प्रयोग किया जा रहा था। एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सचिन त्यागी ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। सभी चालक और ईएमटी को निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें