फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला करेगा नारी शक्ति का सम्मान

Mon, 29 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अमर उजाला के नाम से फर्जी खबर को वायरल किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बुलंदशहर की महिलाओं का अमर उजाला सम्मान करेगा। 31 अगस्त को अमर उजाला और प्रदेश सरकार का संयुक्त सेमिनार यमुनापुरम डीपीएस के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


नारी, शिक्षा और सुरक्षा जागरूकता सेमिनार में राज्य सरकार की महिला कल्याण से जुड़ी एक-एक योजना पर रोशनी डाली जाएगी। सेमिनार में महिलाओं का वह वर्ग भी शामिल होगा जो समाज, खेल, शिक्षा, कला, उद्यमिता और बहादुरी में विशेष कार्य किए हो।

मसलन विपरीत परिस्थितियों में खेल को बढ़ावा दिया हो, बहादुरी का परिचय देकर किसी की जान या हादसा होने से बचाया हो। शिक्षा की अलख जगाने में गरीब और असहाय बच्चों की मदद की हो। समाज को बांधने और तरक्की में उत्कृष्ट कार्य किए हो। जिला स्तर पर होने वाले सेमिनार में महिलाओं को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के अलावा मंडल स्तर पर महिलाओं का सम्मान समारोह होगा। हालांकि मंडल में सम्मान पाने के लिए महिलाओं को सेमिनार हॉल में आवेदन प्राप्त कर वहीं जमा कराना होगा। महिलाएं आवेदन अमर उजाला के निकटतम दफ्तर में भी जमा कर सकती हैं।

चयन प्रक्रिया से गुजरने के बाद मंडल स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह में चयनित महिलाओं का सम्मान लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त सुबह 11 बजे से यमुनापुरम डीपीएस के ऑडिटोरियम में होगा। सेमिनार में महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के लिए सरकारी विभागों के अफसर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें