फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा जुमा: मांगी अमन-ओ-चैन की दुआ

Fri, 01 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रमजान के जुमे में नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजेदारों ने जुमा अलविदा की नमाज में परवरदिगार से देश में शांति, खुशहाली और में अमन-ओ-चैन की दुआ मांगी। साथ ही खुदा से बारिश के लिए के लिए भी दुआ की।  जनपद में तमाम मस्जिदों में रोजेदारों को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने के लिए जगह तक नहीं मिली।
विज्ञापन


ऐसे में रोजेदारों ने सड़कों किनारे सफे डालकर नमाज अदा की। माह-ए-रमजान में आखिरी जुमे का खास रुतबा है। जुमा अलविदा को लोग छोटी ईद के रूप में मनाते हैं। शुक्रवार को दिन निकलते ही रोजेदारों ने अलविदा जुमा की तैयारी शुरू कर दी। अल सुबह रोजेदार मस्जिदो में पहुंच गए और कुरान शरीफ की तिलावत की।

शहर की जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिद समय से पहले ही रोजेदारों से भर गईं। काला आम स्थित मस्जिद, भूड़ चौराहा वाली मस्जिद, मऊखेड़ा वाली मस्जिद, चार यार वाली मस्जिद के साथ साथ ऊपरकोट, नजीमपुरा, कचहरी रोड स्थित मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। काला आम स्थित मस्जिद भरने से रोजेदारों ने सड़क किनारे सफे डालकर खुदा की बंदगी में सिर झुकाया।
विज्ञापन


बाजारों में बढ़ी चहल पहल
शाम को एशा की नमाज पढ़ने के बाद रोजेदार इफ्तार की सामग्री के लिए खरीदारी करने बाजार पहुंचे। रोजेदारों ने फल, खजूर, सब्जी, मिठाई, दूध और आईसक्रीम की खरीदारी की।   

पुलिस का रहा कड़ा पहरा
जुमा अलविदा की नमाज के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रही। जामा मस्जिद समेत शहर की तमाम मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी ने जगह जगह पीएसी भी तैनात किए थे।

नमाज के दौरान हाईवे पर रहा रूट डायवर्जन
जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज रोजेदारों ने अदा की। इस दौरान अकीदतमंदों की संख्या सामान्य से अधिक होने के कारण पुलिस को अजीजाबाद मोड़ चौराहा और पवसरा मोड़ पर बेरीकेटिंग कर वाहनों को रोकना पड़ा।

वहीं, बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़ हाईवे पर करीब 45 मिनट तक रूट डायवर्ट रहा। सिकंदराबाद और ककोड़ में शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदोे में जुमा अलविदा की नमाज पढ़ाई गई।  

मुफ्ती आरिफ ने कहा कि नमाज पढ़ना, रोजा रखना ईमान का हिस्सा है। वहीं, बुलंदशहर में भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने रोजेदारों को जुमा अलविदा की मुबारकबाद दी। गुलावठी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमा अलविदा की नमाज अदा की।

जीटी रोड स्थित मस्जिद एवं जामा मस्जिद में सैकड़ों रोजेदारों ने नमाज पढ़ी। जीटी रोड वाली मस्जिद में हाफिज नूर आलम ने नमाज अदा कराई। सपा जिलाध्यक्ष चौ. दिनेश सिंह गुर्जर ने लोगों को मुबारकबाद दी। नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा एवं लेखपाल लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, बुगरासी में मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई।

अनूपशहर कस्बे की जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। जहांगीराबाद में मुकद्दस रमजान के चौथे व अंतिम जुमे को रोजेदारों ने मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की।

डिबाई और दानपुर में जामा मस्जिद में शहर काजी हाजी अय्यूब ने नमाज अदा कराई। मस्जिद में जगह कम पड़ जाने के कारण लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की। क्षेत्र के पलाकसेर, दानपुर, बग्ठारी, बरारी, दौलतपुर, कर्णवास में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें