फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के गांव करैना के लोगों ने सीसी रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम श्रुति ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। शनिवार को सभी तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों के समक्ष 195 फरियादी पहुंचे, जिनमें से सिर्फ 19 को ही मौके पर न्याय मिल सका।
विज्ञापन

शिकारपुर तहसील में डीएम के समक्ष पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बन रही सीसी रोड में नियमों को ताक पर रख दिया गया है। मानकों की अनदेखी कर केवल दो इंच की परत डाली जा रही है। यही नहीं, निर्माण में कच्ची रोड़ी और दोयम दर्जे की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की यदि मानकों की अनदेखी कर इसी तरह से सड़क का निर्माण किया गया तो पहली ही बारिश में सड़क जमींदोज हो जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । डीएम ने मानक के अनुसार ही सड़क का निर्माण किए जाने के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे,एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार गौरव बिश्नोई समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। 94 शिकायतों में मौके पर नौ शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया। वहीं, खुर्जा तहसील में एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
इस मौके पर तहसीलदार सचिन कुमार वर्मा, सीओ शोभित अत्री, नायब तहसीलदार नेहा गुप्ता, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। सिकंदराबाद तहसील सभागार में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम दीपक कुमार पाल, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अनूपशहर में एसडीएम प्रियंका गोयल ने शिकायतों को सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित 6 शिकायतें मिलीं। मौके पर मात्र एक समस्या का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार संजय कुमार, सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार, बीडीओ मनीष मिश्रा, पालिका ईओ गार्गी त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार, विद्युत विभाग के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत सहित तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, स्याना तहसील सभागार में सीडीओ निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 20 लोगो द्वारा अपने शिकायती पत्र दिए गए, जिसमें मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। सीओ रामकरण सिंह और एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी।
डिबाई तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने शिकायतों को सुना। मौके पर 20 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण हो सका। सर्वाधिक शिकायत राजस्व, बिजली आदि से संबंधित दर्ज की गई। इस दौरान तहसीलदार सरिता, सीओ मधुप कुमार सिंह सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें