फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
औरंगाबाद क्षेत्र में गढ़िया मानपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद अधिकारी और किसान। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया मानपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने जबरन तौल बंद करा दी। किसानों के हंगामे के चलते छह घंटे तौल बंद रही। अधिकारियों की जांच में कांटा खराब मिला है। खराब कांटे को बदलकर तौल चालू करा दी गई है।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र गांव गढ़िया मानपुर में लगा हुआ है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव किसौली निवासी किसान कपिल चौधरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर पहले धर्म कांटे पर पहुंचे और फिर उसे लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। कपिल चौधरी का आरोप है कि धर्म कांटे और क्रय केंद्र के कांटे में 50 किलो का अंतर आया।
किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए तौल को बंद करा दी और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर 50-60 किसान एकत्रित हो गए। सूचना पाकर ज्येष्ठ गन्ना इंस्पेक्टर रिपुदमन चौधरी मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद भी घटतौली रुकने का नाम नहीं ले रही है। गन्ना इंस्पेक्टर ने क्रय केंद्र पर मौजूद मोहम्मद जफर के गन्ने की तौल कराई तो उसमें करीब 10 किलो की घटतौली मिली। बाद में इंजीनियरों की टीम भी मौके पर आ गई। इंजीनियरों को जांच के दौरान क्रय केंद्र पर लगे कांटे में खराबी मिली है। खराब कांटे को मौके पर बदलवाया गया। तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। दोपहर करीब तीन बजे तौल चालू हो सकी है।
विज्ञापन


............................................

पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर विधिक कार्रवाई के लिए डीसीओ और सहायक चीनी आयुक्त अलीगढ़ को भेज दी गई है। मौके पर मोहम्मद जफर की तौल में 10 किलो का अंतर मिला है। - रिपुदमन चौधरी, ज्येष्ठ गन्ना इंस्पेक्टर
.............................................

क्रय केंद्र के कांटे में तकनीकी इंटीग्रेटर में खराबी आने के कारण तौल बंद हो गई थी। घटतौली के आरोप निराधार है। - जितेंद्र पंवार, गन्ना महाप्रबंधक, अनामिका शुगर मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें