फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरकारी भूमि पर पार्किंग कराकर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पार्किंग कराकर वाहन चालकों से वसूली का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ लोग नगर, क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से गाड़ियों की पार्किंग कराते हैं और पार्किंग शुल्क वसूलते हैं। इससे राजस्व भूमि का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं राजस्व की भी हानि हो रही है। अवैध रूप से वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से जाम लगता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। जिलाध्यक्ष इस्तकार चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, नासिर, नौशाद, आमिर, गगन, नवीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें