फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पत्नी ने पहले की हत्या की कोशिश, फिर घर से भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदपुर रोड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हत्या की कोशिश करने व घर से चले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने भविष्य में भी पत्नी से हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में चांदपुर रोड निवासी पीड़ित व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह मूलरूप से खुर्जा नगर क्षेत्र का रहने वाले हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी उनके व उनके परिवार के लोगों के साथ गलत व्यवहार करती है। परिजनों के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की जाती है। 16 सितंबर को पत्नी ने उन्हें दूध में नशे की गोलियां देकर मारपीट की। उसके बाद सिर में प्रेस मारकर हत्या की कोशिश की गई।
पीड़ित के गहरी नींद में होने के दौरान ही आरोपी पत्नी उन्हें और मासूम पुत्र को छोड़कर कहीं चली गई। 18 सितंबर की शाम को होश में आने पर पीड़ित को घटना का पता चल सका। पीड़ित ने बताया कि पत्नी द्वारा उन पर खुदकुशी का दबाव बनाया जाता है। पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है, जिसके चलते वह उनकी और उनके मासूम पुत्र की हत्या कर सकती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों के संबंध में जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें