फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव निवासी चचेरे देवर पर आरोप है कि उसने भाभी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। करीब एक महीने तक ब्लैकमेलिंग के डर से पीड़िता खामोश रही लेकिन आरोपी ने वह वीडियो महिला के पति को भेज दी। इसके बाद मामले का पर्दाफाश हुआ। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मामला करीब एक माह पूर्व का है। आरोपी उसका चचेरा देवर है, जिसके चलते उसका घर में सामान्य रूप से आना-जाना था। घटना के दिन आरोपी बहाने से घर में कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा और पीड़िता को पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक में पहले से ही कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
विज्ञापन

बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उनका सिर चकराने लगा और वह बेसुध होकर चारपाई पर गिर पड़ी। जब होश आया तो उसने खुद को अस्त-व्यस्त हालत में पाया। होश में आते ही आरोपी ने उसे क्लिप दिखाई और धमकी दी कि यदि उसने इस बात की शिकायत की, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
घटना के लगभग एक महीने बाद आरोपी ने वही वीडियो महिला के पति के व्हाट्सएप भेज दिया। मोबाइल पर क्लिप देखते ही पति को मामले की जानकारी हुई। उसने पीड़िता से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर तत्काल नरसेना थाने पहुंचे और नामजद तहरीर सौंपी। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें