फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: युवती को अगवा कर छेड़छाड़ का आरोप, जान बचाने के लिए रजवाहे में कूदी

Wed, 07 Oct 2026 01:14 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक युवती ने बाइक सवार दो लोगों पर अगवा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती आरोपियों से बचने के लिए नगला चीती गांव के पास रजवाहे में कूद गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और फिलहाल बुलंदशहर में रह रही है। 

विज्ञापन
लड़की का हाथ पकड़ा। सांकेतिक - फोटो : Free pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात युवती को अगवा करने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती ने बाइक सवार दो लोगों पर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों से बचने के लिए युवती नगला चीती गांव के पास रजवाहे में कूद गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने युवती को बाहर निकाला
युवती के रजवाहे में कूदने की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवती को रजवाहे से बाहर निकाला। इसके बाद युवती ने ग्रामीणों को पूरी घटना बताई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती से जानकारी लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए घटनाक्रम की जांच कर रही है।

राजस्थान की रहने वाली है युवती
सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि युवती मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और फिलहाल बुलंदशहर में रह रही है। युवती खुर्जा तक कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती ने अपहरण और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं, लेकिन अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें