फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्टॉकिस्ट बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली नगर के चांदपुर रोड निवासी मीनाक्षी ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह गोपाल इंटरप्राइजेज की संचालिका हैं। आरोप है कि 16 जून 2025 को विक्रांत एग्रो केमिकल्स के कर्मचारी राजीव सिकरवार ने उन्हें एग्रो उत्पादों का स्टॉकिस्ट नियुक्त किया।
विज्ञापन

राजीव ने लुभावने फायदे बताकर अनुबंध तैयार कराया और 20 लाख रुपये जमानत राशि के रूप में जमा कराए। मीनाक्षी का आरोप है कि अनुबंध गलत उद्देश्य से तैयार किया गया था। कंपनी ने अनुबंध के अनुरूप कार्य नहीं किया। जमानत राशि वापस मांगने पर आरोपी ने मना कर दिया।
उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी की भी मांग की गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिकरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें