फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वैष्णो देवी जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, अब तत्काल का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। नवरात्रि पर श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को अब तत्काल का सहारा लेना पड़ रहा है। जम्मू जाने वाली सभी ट्रेन हाउसफुल चल रही हैं।
विज्ञापन

खुर्जा निवासी राहुल ने बताया कि होली के बाद ही उन्होंने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी धाम जाने की योजना बनाई थी, लेकिन अभी स्लीपर, थर्ड और सेकेंड एसी की सभी सीटे भर चुकी हैं। ऐसे में तत्काल का टिकट लेकर सफर करेंगे।
खुर्जा जंक्शन पर मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक अतुल राठौर ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर अक्सर लोग परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी धाम पर जाते हैं। ऐसे में तीन महीने पहले ट्रेनों में आरक्षण शुरू हो जाते हैं। इसी के चलते जम्मू जाने वाले मूरी एक्सप्रेस, उधमपुर एक्सप्रेस, जम्मू तवी, प्रयागराज जम्मू एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में आरक्षण लगभग पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब यात्रियों को तत्काल पर ही बुकिंग करानी पड़ रही है। इसके अलावा कुछ यात्री दिल्ली या अन्य स्टेशन से बनकर चलने वाली ट्रेनों में आरक्षण का प्रयास कर रहे हैं। नवरात्रि पर जम्मू जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते मार्च माह तक कोई भी आरक्षण उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें