फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बोर्ड बैठक में मूल बजट समेत सभी प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। नगर पालिका बोर्ड बैठक में बजट के साथ शहर के विकास कार्यों के लिए सभासदों ने चर्चा की। इस दौरान आय-व्यय के अनुमोदन के साथ ही नगर पालिका कार्यालय के निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए सभासदों ने स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सबसे पहले आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय के निर्माण को लेकर सभासदों ने चर्चा की।
साथ ही स्वकर निर्धारण नियमावली 2024 के अनुसार वसूली कराने नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड पर नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों के नाम को बोर्ड लगाने, सामुदायिक, सार्वजनिक और पिंक शौचालयों को ठेके पर देने के प्रस्ताव को बहुमत से सहमति दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद राज्य वित्त आयोग से प्राप्त शेष बची धनराशि से विकास कार्य कराने के लिए सभासदों ने चर्चा की। सभासद भरत ने मानक चौक में नाली व सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। जबकि सभासद हिना ने मोरी गेट में नाली व सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव रखा। इन दोनों ही प्रस्तावों को बहुमत से स्वीकृति दी गई। इसके बाद शहर में सफाई व्यवस्था, बारिश से पहले सभी नालों की सफाई कराने समेत अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पहले ही कार्य पूरे करा लिए जाएं। बैठक में अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी, अवर अभियंता अलका कुमारी व सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें