फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सभी बाजार रहेंगे बंद

Sun, 03 Apr 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
jewllers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के चलते सोमवार को जनपद के सभी बाजार बंद रहेंगे।  सर्राफा कारोबियों ने बाजार बंद की रूपरेखा तैयार कर ली है। अन्य व्यापारी संगठनों ने भी बंद को समर्थन दिया है।
विज्ञापन



सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने मुकुट बिहारी मंदिर में बैठक कर बंद की रूपरेखा तैयार की। अध्यक्ष अरुण कुमार और मीडिया प्रभारी सचिन वर्मा ने बताया कि बाजार बंद में किराना, कपड़ा, परचून और इलेक्ट्रानिक आदि सभी व्यापारी संगठनों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

रविवार को बाजार में घूम कर प्रत्येक वर्ग के दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। व्यापारी नेता प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि नगर के अलावा कस्बों के बाजार भी बंद रहेंगे। चौ. बिजेंद्र सिंह, चंद्रकांत सिंघल, सुनील चीन, अंकुर अग्रवाल, नरेश गोयल, मोहित  सिंघल, आशुतोष, कैलाश चंद, आस मौहम्मद, राधेश्याम सूरी आदि ने भी आंदोलन सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कारोबारी निक्कू वर्मा, अरुण वर्मा, रमेश चंद ने बताया कि कस्बों के व्यापारी संगठनों ने भी अपनी-अपनी दुकान बंद रखकर हड़ताल में शामिल होने के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें