पलवल में ट्रैक मेंटेनेंस के चलते अलीगढ़-पलवल ईएमयू रविवार को भी रद्द रहेगी। वहीं, अलीगढ़-पलवल ईएमयू के शनिवार को भी रद्द रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, कोहरे और मेंटेनेंस के चलते करीब 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो लेट स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रैफिक इंचार्ज पीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार के बाद रविवार को भी अलीगढ़-पलवल अप और डाउन ईएमयू नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि पलवल में ट्रैक पर मरम्मत का काम होने के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। वहीं कोहरे के कारण करीब 10 ट्रेनें लेट चल रहीं हैं।
इनमें संगम 9 घंटे, महानंदा 8.30 घंटे, लिच्छवी 10 घंटे, ऊंचाहार और फरक्का 8 घंटे लेट रहीं। इसके अलावा मुरी 7 घंटे, गोमती और ब्रह्मपुत्र 6 घंटे, कालका 4.30 घंटे, आम्रपाली निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से स्टेशन पर पहुंची।
ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएस भरतराम ने बताया कि कोहरे से सिग्नल दिखाई न देने से ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही हैं।