फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त माह में सांस लेने लायक हुई जिले की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त माह में सांस लेने लायक हुई जिले की हवा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जुलाई के बाद अगस्त माह में बुलंदशहर जिले की आबोहवा साफसुथरी हो गई हैं। 50 दिन में 20 दिन जिले का एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से भी कम मापा गया है। ये स्थिति सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। वहीं, पिछले एक सप्ताह से जिले का एक्यूआई 100 से कम चल रहा है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 79 मापा गया। पर्यावरणविद् लोगों से एक्यूआई को इसी स्थिति में बनाए रखने के लिए प्रदूषण न करने की अपील कर रहे हैं।
जिले की वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खतरे के निशान पर बना रहता है। प्रदूषण का स्तर 200-300 से अधिक होने पर लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता था। इसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ जाता था। लेकिन जून माह में मानसून आने के बाद जुलाई माह की शुरूआत से ही वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के दौरान मौसम खुशगवार होने से लोगों ने ताजगी का अहसास किया। बारिश से प्रदूषण धुलने के बाद लोगों ने स्वच्छ वायु में सांस ली और चारों ओर प्रकृति चहकती नजर आई।
विज्ञापन

तेज बारिश ने वातावरण ही नहीं पेड़-पौधों की पत्तियों पर जमा काली परत को भी धो डाला। पर्यावरणविद् राजेंद्र पथिक ने बताया कि बारिश के पानी के साथ वातावरण में मौजूद धूल के कण और धुआं जमीन की सतह पर आ जाते हैं और मिट्टी में घुल-मिल जाते हैं। इससे हरियाली भी बढ़ती है और प्रदूषण भी कम होने में मदद मिलती है। बारिश के कारण कुछ समय के लिए प्रदूषण से राहत मिल गयी है। हवा चलना भी प्रदूषण से राहत दिलाने में सहायक सिद्ध होता है।
महज तीन दिन 100 से अधिक तो 20 दिन रहा 50 से कम एक्यूआई
एक जुलाई से 19 अगस्त तक 50 दिन में जिले की वायु गुणवत्ता का सूचकांक महज तीन दिन 100 से अधिक मापा गया। जबकि 20 दिन जिले की वायु गुणवत्ता का सूचकांक 50 से भी कम मापा गया। जो सेहत के लिए अच्छा रहता है। जिले का 50 दिन में सबसे कम 17 अगस्त को 25, 30 जुलाई व 15 अगस्त को एक्यूआई 31-31 मापा गया और तीन अगस्त को सर्वाधिक एक्यूआई 105 मापा गया।
विज्ञापन

इन दिनों में 40 से भी कम रहा एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
23 जुलाई 35
24 जुलाई 37
25 जुलाई 40
28 जुलाई 34
30 जुलाई 31
15 अगस्त 31
16 अगस्त 38
17 अगस्त 25
इन दिनों रहा 100 से अधिक एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
पांच जुलाई 101
नौ जुलाई 104
तीन अगस्त 105
जनपद का एक्यूआई फिलहाल अच्छी श्रेणी में है। इससे लोगों को स्वच्छ वायु मिल रही है। लोगों से अपील है वायु गुणवत्ता को इसी प्रकार बनाए रखने के लिए प्रदूषण न करें।
- सपना श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें