फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने एक साथ पांच शहरों की फ्लाइट की रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से एयरलाइंस कंपनियों द्वारा अलग-अलग शहर की उड़ान रद्द करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पांच शहर पटना, कोलकाता, भूवनेश्वर, जयपुर और गोवा की उड़ान रद्द की। इसके लिए ऑपरेशनल रीजन बताया गया। हालांकि उड़ानों के रद्द करने की पूर्व सूचना सभी यात्रियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को शाम 3 बजे से पहले वाली अपनी कई फ्लाइटें रद्द कर दीं। उड़ान रद्द करने की सूचना कुछ यात्रियों को सोमवार तड़के सुबह मिली तो कुछ को रविवार रात को। उड़ान रद्द होने की सूचना मिलने पर यात्रियों को सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जमकर एक्स पर एअर इंडिया एक्सप्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला। उड़ान क्यों रद्द की गई इस संदर्भ में एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि एयरलाइंस कंपनी की ओर से बस ऑपरेशन रीजन ही बताया गया। एयरलाइंस कंपनी ने यही मैसेज अपने यात्रियों को भी किया हुआ था।

हिंडन से जयपुर एवं बंगलूरू की फ्लाइट नहीं हो रही बुक
गणेशपुरी निवासी डॉ. एसपी तिवारी ने बताया कि उन्हें बंगलूरू जाना है। वह हिंडन से इस शहर के लिए फ्लाइट बुक ही नहीं कर पा रहे। हिंडन से जयपुर की फ्लाइट भी बुक नहीं हो पा रही। वेबसाइट पर नो रूट फाउंड का मैसेज मिल रहा है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि सभंवत: जयपुर की उड़ान स्थगित कर दी गई हो, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें